दोस्तों, आज हम बात करेंगे साल 2018 में पड़ने वाले सूर्य ग्रहण और चंद्र ग्रहण के बारे में, साल 2018 में 2 चंद्रग्रहण और 3 सूर्यग्रहण पड़ेगे| इसमें से चंद्रग्रहण भारत में दिखाई देंगे किन्तु सूर्यग्रहण भारत में दिखाई नहीं देंगे| इस साल का सबसे पहला ग्रहण चंद्र ग्रहण होगा| यह साल के पहले महीने में 31 जनवरी को लगने वाला है| माघ शुक्ल पूर्णिमा के दिन होने वाला यह ग्रहण खग्रास चंद्रग्रहण होगा| यह सम्पूर्ण भारत में दिखाई देगा| यह शाम को 5 बजकर 18 मिनट पर प्रारम्भ होकर रात्रि 8 बजकर 42 मिनट पर समाप्त होगा| इस तरह ग्रहण की कुल अवधि 3 घंटा 42 मिनट होगी| यह पूर्वी भारत, ऑस्ट्रेलिया, अमेरिका, अफ्रीका, यूरोप, एशिया में दिखाई देगा|
साल का दूसरा चंद्रग्रहण 27-28 जुलाई को आषाढ़ की पूर्णिमा के दिन होगा| यह ग्रहण रात्रि में 11 बजकर 54 मिनट पर प्रारम्भ होकर रात्रि 3 बजकर 49 मिनट पर समाप्त होगा| इस ग्रहण की कुल अवधि 3 घंटा 55 मिनट होगी|
साल के तीन सूर्यग्रहण में से पहला सूर्यग्रहण फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की अमावस्या को दिनांक 15 फ़रवरी 2018 को पड़ेगा| दूसरा सूर्यग्रहण आषाढ़ मास के कृष्ण पक्ष की अमावस्या को दिनांक 13 जुलाई 2018 को पड़ेगा| तीसरा सूर्यग्रहण पौष मास के कृष्ण पक्ष की अमावस्या को दिनांक 11 अगस्त 2018 को पड़ेगा| ये तीनो ही सूर्यग्रहण भारत व अमेरिका में दिखाई नहीं देंगे| इसलिए इनमे सूतक काल भी नहीं माना जायेगा न ही ग्रहण से जुडी सावधानिया मानी जाएगी|
दोस्तों, साल के दो चंद्रग्रहण जो भारत में दिखाई देंगे, उनमें सूतक काल और ग्रहण काल में पूरी सावधानिया बरतनी चाहिए| खास कर गर्भवती महिलाओं को ग्रहण में खास सावधानी रखनी चाहिए| ग्रहण के दौरान सोना नहीं चाहिए| ग्रहण के समय भगवान का स्मरण,भजन करना चाहिए| इस समय धार्मिक पुस्तक पढ़ना उत्तम होगा| ग्रहण काल में खाना पीना भी वर्जित होता है किन्तु बच्चें,बूढ़े और गर्भवती महिलाओं को छूट होती है| सूतक काल से पहले खाद्य पदार्थों में तुलसी की पत्ती डाल देनी चाहिए इससे ग्रहण का दोष खाने की चीजों पर नहीं पड़ता है| ग्रहण के समय काटना,सीना और बुनना नहीं चाहिए| ग्रहण के दौरान मंदिर के पट बंद कर देना चाहिए|

