Advertisement

Responsive Advertisement

एकादशी के दिन क्या नहीं करना चाहिए, एकादशी के नियम - Gharelu Khazana

Ekadashi, Ekadashi 2018, Ekadashi ke din kya karna chahiye, Ekadashi Ke Din Kye Kare, Ekadashi Ke Din Kya Nahi Karna Chahiye, Ekadashi Ke Din Kya Nahi Khana Chahiye, Ekadashi Ke din Kya Kare Kya Nahi, Ekadashi Ke Niyam, एकादशी के टोटके, एकादशी के उपाय, एकादशी व्रत का भोजन, एकादशी व्रत का भोजन, एकादशी महत्व

एकादशी के दिन क्या नहीं करना चाहिए, एकादशी के नियम

एकादशी तिथि को सभी तिथियों में श्रेष्ट माना जाता है| एकादशी के दिन भगवान् विष्णु की पूजा का विधान है| इस दिन व्रत करने से सभी मनोकामनाओं की पूर्ति होती है| इस दिन किये गए जप-तप, पूजा-पाठ का बहुत अधिक महत्व है| हर साल 24 एकादशी होती है किन्तु जब अधिक मास या पुरुषोत्तम मास होता है तब इसकी संख्या बढ़कर 26 हो जाती है| हर महीने की ग्यारस तिथि को एकादशी का व्रत किया जाता है| हर महीने 2 एकादशी पड़ती है| इस व्रत को करने से पुण्य फल की प्राप्ति होती है, भगवान विष्णु की असीम कृपा मिलती है|

Ekadashi, Ekadashi 2018, Ekadashi ke din kya karna chahiye, Ekadashi Ke Din Kye Kare, Ekadashi Ke Din Kya Nahi Karna Chahiye, Ekadashi Ke Din Kya Nahi Khana Chahiye, Ekadashi Ke din Kya Kare Kya Nahi, Ekadashi Ke Niyam, एकादशी के टोटके, एकादशी के उपाय, एकादशी व्रत का भोजन, एकादशी व्रत का भोजन, एकादशी महत्व, एकादशी के दिन चावल क्यों नहीं खाते, एकादशी व्रत में क्या खाएं, एकादशी व्रत कैसे किया जाता है
Ekadashi Ke Din Kya Nahi Karna Chahiye

लेकिन शास्त्रों के अनुसार एकादशी को कई कार्य ऐसे है जो हमें नहीं करने चाहिए| अन्यथा मनुष्य घोर पाप का भागीदार बन जाता है| तो आइए जानते है कि एकादशी के दिन क्या नहीं करना चाहिए:-


1 . एकादशी के दिन फूल व वृक्ष से पत्ता तोडना वर्जित है| अगर आप विष्णुजी की पूजा में तुलसी पत्ता चढ़ा रहे है तो उसे एक दिन पहले ही तोड़कर रख लें|
2 . एकादशी के दिन भूलकर भी चावल का सेवन नहीं करना चाहिए| धार्मिक शास्त्रों के अनुसार एकादशी के  दिन चावल खाने वाला पाप का भागीदार बन जाता है और उसके सभी पुण्य फल नष्ट हो जाते है|
3 . एकादशी के एक दिन पहले शाम से पूर्व घर पर झाड़ू लगा करके अच्छे से साफ़ सुथरी कर लें, क्योंकि एकादशी के दिन झाड़ू नहीं लगाना चाहिए ऐसा करने से गलती से हमसे चींटी जैसे सूक्ष्म जीव मर जाते है और मनुष्य पाप का भागी बन जाता है| इसलिए एकादशी के दिन झाड़ू ना लगाए|   
4 . एकादशी के दिन मांस, मदिरा, प्याज़, लहसुन जैसी तामसी चीजों का सेवन वर्जित है|
5 . एकादशी के दिन जौ का सेवन कदापि न करें|
6 . एकादशी के दिन मसूर की दाल का सेवन करना भी वर्जित है|
7 . एकादशी के दिन सेम की फली नहीं खानी चाहिए| एकादशी के दिन सेम की फली का सेवन करने से संतान को हानि पहुँचती है| 
8 . एकादशी के दिन भगवान विष्णुजी की पूजा में उन्हें मीठा पान अर्पित किया जाता है इसलिए एकादशी के दिन पान खाना भी वर्जित है|
9 . एकादशी के दिन बाल, दाढ़ी व नाख़ून भी कदापि का काटें|
10 . एकादशी के दिन भोग-विलास से भी दूर रहना चाहिए|     
11 . इस दिन किसी दूसरे व्यक्ति द्वारा दिया गया अन्न भी ग्रहण न करें| इससे आपके सारे पुण्य नष्ट हो जाते है|  
12 . एकादशी के दिन किसी की भी बुराई न करें| गलती से भी किसी गरीब व बड़े बुजुर्ग का अपमान न करें,  और न इस दिन झूठ बोले|
13 . एकादशी के दिन क्रोध भी न करें न ही किसी से झगड़ा करें न अपशब्दों का प्रयोग करें|
14 . एकादशी या द्वादशी के दिन बैगन खाना भी वर्जित होता है|
15 . एकादशी के दिन दातुन करना भी वर्जित है आप दशमी की रात को ही अच्छे से दातुन व कुल्ला कर ले|
16 . एकादशी के रात सोना भी नहीं चाहिए| पूरी रात जागकर भगवान विष्णुजी का भजन-कीर्तन करके रात्रि जागरण करना चाहिए| इससे भगवान विष्णु की असीम कृपा मिलती है और भगवान अपने भगतों की सारी      मनोकामना भी पूरी करते है |


सम्बंधित पोस्ट :

Also Read :

Ashad Gupt Navratri 13 - 21 जुलाई 2018 : कैसे करें नौ देवियों को प्रसन्न, जानें सरल पूजा विधि
Blood Moon 2018 : सदी का सबसे लंबा और पूर्ण चंद्रग्रहण, जानें कब और कहाँ दिखेगा
चन्द्र ग्रहण 27 जुलाई 2018, जानें किस समय और कहाँ दिखाई देगा, राशियों पर प्रभाव
श्रावण मास 2018 : कब से शुरू होगा सावन, सावन सोमवार व्रत तारीख और महत्व