Advertisement

Responsive Advertisement

गर्मियों की छुट्टी में यह जगह है घुमने के लिए बेस्ट | Best Tourist destination in summer vacation

Best Tourist Destination in Summer Vaction
Best Tourist destination in summer vacation: नमस्कार दोस्तों, मैं आपका बहुत-बहुत स्वागत करती हूँ| दोस्तों गर्मियों की शुरुआत हो चुकी है| बच्चों के स्कूल की समर वेकेशन भी होने वाली है| अब आप अपना गर्मियों का टूर प्लान कर ही रहे होंगे| तो आपको विदेश जाने की कोई आवश्यकता नहीं है, अपने ही देश भारत में ही इतनी खूबसूरती है, जहां आप जाकर अपनी गर्मियों की छुट्टियों को अच्छे से बिता सकते है| आज मैं आपके लिए भारत के बेस्ट समर डेस्टिनेशन के बारे में बताऊगी जिसके बारे में जानकर आप अपने हिसाब से अपनी बेस्ट लोकेशन डिसाइड कर सकते है| आइये देखते है -

Best Tourist destination in summer vacation



श्रीनगर
श्रीनगर भारत के जम्मू एंड कश्मीर की राजधानी है| इसे लोग धरती का स्वर्ग कहकर भी पुकारते है| कश्मीर की घाटियों के मध्य में बसा यह नगर भारत के मुख्य पर्यटक स्थलों में से एक है| श्रीनगर में झेलम नदी की खूबसूरती की छटा बहती है| दोस्तों श्रीनगर में बहुत ही सुन्दर डल झील और बहुत से धार्मिक मंदिर जो बहुत ही प्रसिद्ध है| यह नगर 1700 मीटर उचाई में बसा है| यह झीलों में होसबोटिंग के लिए बहुत ही प्रसिद्ध है| इस शहर की खूबसूरती की जितनी तारीफ करे उतनी कम है|
Best Tourist destination in summer vacation

ऊटी
ऊटी तमिलनायडु राज्य का एक शहर है| इसे उदगमंडलम के नाम से भी जाना जाता है| ये एक बहुत ही खूबसूरत हिल स्टेशन है| जो लोग प्रकृति प्रेमी है उनके लिए यह शहर बहुत ही आनंद प्रदान करेगा| यह दूर-दूर तक फैली हरियाली, चाय के बागान और पहाड़ो का नजारा आपका दिल जीत ही लेगी| यह समुद्र तल से 2240 मीटर की उचाई पर स्थित है|
गंगटोक
गंगटोक सिक्किम की राजधानी है| गंगटोक सिक्किम राज्य का सबसे बड़ा शहर भी है| यह शहर बहुत ही खूबसूरत है| यह से आप कंचनजंघा की पहाड़ियों का पूरा नजर देख सकते है| यह के प्राचीन मंदिर और मठ भी बहुत ही प्रसिद्ध है| हिमालय श्रंखला में गंगटोक समुन्द्रतल से 1650 मीटर की ऊंचाई पर बसा होने का कारण यहाँ का मौसम हमेशा सुहावना बना रहता है ।

मुन्नार
मुन्नार केरल का एक प्रमुख पर्वतीय शहर है| यह बहुत ही खूबसूरत मन को लुभाने वाला हिल स्टेशन है| मुन्‍नार नाम का अर्थ होता है तीन नदियां इसलिए यह तीन नदियों का संगम होता है, मधुरपुजहा, नल्‍लाथन्‍नी और कुंडाली| यहां 12000 हेक्टेयर में फैले चाय के खूबसूरत बागान यहां की खासियत है। इसकी खूबसूरती के कारण यहां हजारों की मात्रा में लोग छुट्टियां और पिकनिक मानाने आते है|

शिमला
शिमला हिमांचल प्रदेश की राजधानी है| यह बहुत ही सुन्दर और सुहाना मन को लुभाने वाला हिल स्टेशन है| यहां पर बहुत सी प्रसिद्ध जगह है जैसे रिज, लकाली बड़ी मंदिर, जाखू मंदिर, प्रॉस्पेक्ट्स हिल इत्यादि| शिमला भारत में सबसे बड़ी आइस स्केटिंग रिंक के लिए प्रसिद्ध है। सर्दियों में यहां पूरा शहर बर्फ से मानो ढक सा जाता है| यहां का मौसम सालभर बहुत ही सुहाना और मदहोश कर देने वाला होता है |
इसे लाइक और शेयर अवश्य करे और इसी तरह के पोस्ट पढ़ने के लिए हमें अवश्य फॉलो करें धन्यवाद|