Oscar Red Carpet 2018
नमस्कार दोस्तों, फ़िल्मी जगत का सबसे बड़ा अवार्ड शो ऑस्कर्स का इन्तजार तो हर किसी को रहता है, क्योंकि यहां फ़िल्मी जगत के सबसे हुनरमंद लोगों को सम्मानित किया जाता है| इस अवार्ड शो की नाईट में हर फ़िल्मी सितारा एकदम तारों की तरह चमकते नजर आते है खास तौर पर अभिनेत्रियां| रेड कारपेट पर चलते हुए हर अभिनेत्री चाहती है कि वो सबकी नजर अपनी तरफ ही खींच सके| इस अवार्ड सेरेमनी में एक से बढ़कर एक सितारे पहुंचते है| रेड कारपेट पर सितारों का जलवा देखने के लिए फैंस भी बहुत ही एक्ससाइटेड रहते है| इसीलिए हर एक्ट्रेसस सोचती है कि वह रेड कारपेट पर कुछ इस तरह नजर आये कि सारे फैंस और कैमरे अपनी तरफ ही कर सके| और इस खूबसूरत रात में लाइट और कमरे की चकाचौंध में वे बहुत ही हसीन और खूबसूरत नजर आती है| इस बार एक्ट्रेसस ने अपने फैशन के अंदाज से ऑस्कर्स अवार्ड को और भी ग्लैमरस बना दिया कि सब लोग देखते रह गए|
तो अगर आप भी इन्तजार कर रहे है कि रेड कारपेट पे कौन सी सेलेब्रेटी ने कौन सी ड्रेस पहनी है या आपकी फ़ेवरिट एक्ट्रेसस ने क्या पहना है, तो आइये देखते है|
Oscar Red Carpet 2018 
जेनिफर लॉरेंस
रेड कारपेट पर जेनिफर लॉरेंस कॉपर कलर की स्वीक्वेन्स डयोर की सेक्सी ड्रेस में नजर आयी| यह अभिनेत्री ऑस्कर्स 2018 में अपनी अदाओं से गरमा गरम सुर्खियों में छाई रही|
निकोल किडमैन
निकोल किडमैन रेड कारपेट पर ब्लू कलर के गाउन में नजर आयी| इस ड्रेस में उन्होंने ऑस्कर 2018 में शानदार छटा बिखेरी कि लोग देखते रह गए|
गैल गैडट
रेड कारपेट पर गैल गैडट को देखकर कमरे थम से गए, उन्होंने काफी लोगों को अपनी ओर आकर्षित किया|
जेनिफर गार्नर
रेड कारपेट पर जेनिफर गार्नर बोल्ड ब्लू कलर के गाउन में लोगो का दिल चुराते हुए नजर आयी|
सैंड्रा बुलॉक
सैंड्रा बुलॉक रेड कारपेट पर ब्लैक एंड गोलडेन गाउन में जलवे बिखेरती नजर आयी| ये भी ऑस्कर्स में कई सेलेब्रिटीज़ के साथ शानदार पोज़ देते नजर आयी|
दोस्तों इन खूबसूरत अभिनेत्रियों में से आपका दिल किसने चुराया हमें कमेंट करके जरूर बतायें| अगर आपको यह जानकारी अच्छी लगी हो तो इसे लिखे और शेयर करना न भूले और इसी तरह के पोस्ट पड़ने के लिए हमें अवश्य फॉलो करें धन्यवाद|