Advertisement

Responsive Advertisement

नवरात्र में भूलकर भी न करें ये काम, हो जाए सावधान

नमस्कार दोस्तों, नवरात्र को हिन्दू धर्म का बहुत ही विशेष पर्व माना जाता है| नौ दिनों तक चलने वाला यह पर्व माता के नौ स्वरूपों को समर्पित है| ऐसा माना जाता है कि नवरात्र के नौ दिन बहुत ही शुभ होते है, इन दिनों कोई भी शुभ काम बिना सोच विचार के किये जा सकते है| नवरात्र के नौ दिनों में देवी भक्त माता की मूर्ति और कलश अपने घर पर स्थापित करते है, और नवमी के दिन कन्या भोज का आयोजन करते है| ऐसा माना जाता है कि इस दिन घर आने वाली कन्याएं देवी माता का स्वरूप होती है| इसलिए उन्हें अच्छा भोजन खिलाकर कुछ उपहार देकर प्रसन्न मुद्रा में ही घर से विदा करना चाहिए| इससे माँ भगवती खुश होकर अपने भक्तों के सारे दुखों का निवारण करती है| 

Original
इसलिए नवरात्र के पूजा-पाठ से पहले आपको इससे जुड़े नियमों के बारे में जरूर जान लेना चाहिए ताकि भूल से भी माता रानी नाराज न हो| दोस्तों नवरात्र से जुड़े नियम व्रत रखने वाले महिलाओं और पुरुषों दोनों के लिए होते है अत: व्रत रखने वालो को इन नियमों का पालन अवश्य करना चाहिए| 

www.wordzz.com
  • विष्णु पुराण के अनुसार नवरात्री के दिनों में व्रत रखने वाले को दिन में सोना वर्जित है|
  • नवरात्र के दिनों में सात्विक भोजन करना चाहिए| प्याज, लहसुन और मांसाहार कदापि नहीं करना चाहिए|
  • नवरात्र के दौरान व्रत रखने वालों को बाल,दाढ़ी और मूंछ नहीं कटवाना चाहिए| किन्तु इस दौरान बच्चों का मुंडन करना शुभ माना जाता है 
  • नवरात्र के समय नाख़ून काटना भी वर्जित है|
  • जिस घर में कलश स्थपना व ज्वारे या अखंड ज्योत जलती है उन लोगों को घर खाली छोड़ कर बिलकुल भी नहीं जाना चाहिए|
  • नवरात्र के दिनों में शराब का सेवन भी वर्जित है|
  • उपवास के दौरान तंबाकू और गुटखा खाने से व्रत का फल नहीं मिलता है|
  • नवरात्री के दिनों में काम-वासना से भी दूर रहना चाहिए|
  • व्रत रखने वालों को नौ दिनों तक काले वस्त्र नहीं पहनने चाहिए|
  • व्रत रखने वालों को चमड़े की चीजों का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए|
  • व्रत रखने वालों को नौ दिनों तक नींबू भी नहीं कटना चाहिए|
 आपको नवरात्र से जुड़ी यह जानकारी कैसी लगी, हमें कमेंट करके जरूर बतायें| इससे हमें आपका सपोर्ट और साथ मिलेगा| और इसी तरह के पोस्ट पढ़ने के लिए हमें अवश्य फॉलो करें धन्यवाद|