सर्दी के मौसम में गुड़ खाने के हैं बहुत फायदे
दोस्तों यदि आपको सेहतमंद रहना है और मीठा भी खाने का शौक है तो ऐसे में आप को गुड़ का सेवन करना चाहिए| विशेषज्ञों के अनुसार व्यक्ति को रोजाना गुड़ का सेवन करना चाहिए, क्योंकि गुड़ का सेवन स्वाद के साथ ही सेहत का भी खजाना है| गन्ने के रस से गुड़ और चीनी दोनों ही बनते है लेकिन क्या आप जानते है कि चीनी बनने पर आइरन,पोटेशियम, फास्फोरस और कैल्सियम आदि तत्व ख़त्म हो जाते है लेकिन गुड़ में ये तत्व पूरी मात्रा में मौजूद होते है, गुड़ में विटामिन A और विटामिन B का बेहतर स्त्रोत है|
गुड़ का नियमित थोड़ा सेवन करने से अनेकों रोगो से बचा जा सकता है| गुड़ में मौजूद तत्व शरीर के एसिड की मात्रा खत्म करता है, इसके विपरीत चीनी के सेवन से एसिड की मात्रा बढ़ जाती है, जिससे हमारे शरीर में कई रोग पैदा हो जाते है|
सर्दी के मौसम में गुड़ खाने के हैं बहुत फायदे
आइये जानते है गुड़ के स्वास्थवर्धक फायदों के बारे में -
- त्वचा के लिए - रोजाना गुड़ का सेवन करने से शरीर से हानिकारक टॉक्सिन बाहर निकल जाता है और रक्त संचार भी बेहतर करता है, इससे आपकी त्वचा साफ़ और स्वस्थ रहती है|
- हड्डियों के लिए - गुड़ में कैल्शियम के साथ फास्फोरस भी होता है जो हड्डियों को मजबूत करने में सहायक माना जाता है|
- मुहासों के लिए - प्रतिदिन थोड़ा गुड़ खाने से मुहासों की समस्या नहीं होती है और त्वचा में चमक आती है|
- वजन कम करने के लिए - गुड़ का प्रयोग वजन कम करने के लिए भी किया जा सकता है| शरीर में जल के आवरण को कम करके शरीर के वजन को नियंत्रित करता है|
- पेशाब सम्बंधित समस्या के लिए - गन्ने में मूत्रवर्धक विशेषता होती है| गुड़ पेशाब को उतरने और उस में हो रही कठिनाइयों को कम करने में मदद करता है| डॉक्टर गर्म दूध में गुड़ लेने की सलाह देते है| यह मूत्र प्रवाह में सुधार करता है|
- शारीरिक कमजोरी के लिए - गुड़ हमारे स्वास्थ के लिए अमृत है| गुड़ के सेवन से हमारे शरीर को ऊर्जा मिलती है| शारीरिक कमजोरी को दूर करने के लिए गुड़ के साथ दूध का उपयोग करे जिससे दुर्बल शरीर को मजबूती मिलती है|
- पेट की समस्या के लिए - गुड़ पेट सम्बंधित समस्याओं के लिए बहुत ही फायदेमंद है| यह पेट में गैस बनना और पाचन क्रिया से जुडी समस्याओं को दूर करता है| खाना खाने के बाद गुड़ का सेवन पाचन में सहयोग करता है|
- सर्दी होने पर - सर्दी के दिनों में गुड़ का प्रयोग किसी वरदान से कम नहीं है, क्योंकि गुड़ की तासीर गर्म होने के कारण सर्दी,जुकाम और खासतौर से कफ से राहत देने में मदद करता है| इसके लिए गुड़ को दूध या चाय में इस्तेमाल करे|
- दिमाग के लिए - गुड़ स्मरण शक्ति बढ़ाने में भी बहुत फायदेमंद है| इसके नियमित सेवन से याददास्त बढ़ती है और दिमाग कमजोर नहीं होता है|
दोस्तों आपको यह जानकारी अच्छी लगी हो तो कमेंट में लिखे और लाइक एंड शेयर अवश्य करे| इसी तरह के पोस्ट पढ़ने के लिए हमें फॉलो करे धन्यवाद|
