Advertisement

Responsive Advertisement

सूर्य ग्रहण 2018: 13 जुलाई को साल का दूसरा सूर्य ग्रहण, जानें किस समय और कहाँ दिखाई देगा - पूरी जानकारी

 सूर्य ग्रहण 2018


साल 2018 में कुल 5  ग्रहण पड़ेंगे इनमें से 2 चंद्रग्रहण और 3 सूर्यग्रहण हैं | ये तीनों ही आंशिक सूर्य ग्रहण है| 15 फरवरी 2018 को साल का पहला सूर्य ग्रहण पड़ा था| अब 13 जुलाई 2018 को साल का दूसरा सूर्य ग्रहण पड़ने वाला है|  तो आइये जानते है 13 जुलाई को पड़ने वाले आंशिक ग्रहण की पूरी जानकारी कि किस समय दिखेगा और कहाँ दिखाई देगा|

सूर्य ग्रहण 2018


सूर्यग्रहण कैसे होता है 

सूर्यग्रहण एक अदभुत खगोलीय घटना है| वैज्ञानिकों के अनुसार जब चन्द्रमा सूर्य और पृथ्वी के मध्य आता है इस अवस्था में चाँद सूर्य को ढक लेता है, और सूर्य का प्रकाश धरती पर नहीं आ पाता और अँधेरा छ जाता है| इसी को सूर्यग्रहण होता है|

आंशिक सूर्य ग्रहण 

13 जुलाई 2018 को साल का दूसरा सूर्यग्रहण पड़ेगा| यह आंशिक सूर्यग्रहण है| इसमें चन्द्रमा सूर्य को आंशिक रूप से ढक लेता है| इस अवस्था को आंशिक सूर्य ग्रहण कहते है|

सूर्य ग्रहण 2018

सूर्य ग्रहण कहाँ दिखाई देगा 

यह ग्रहण भारत में नहीं दिखाई देगा| साथ ही एशिया,यूरोप,अफ्रीका और साउथ अमेरिका में भी नहीं दिखाई देगा| यह ग्रहण सिर्फ साउथ ऑस्ट्रेलिया,नार्थ आर्टटिका और थोड़ा-सा नार्थ अमेरिका में  दिखाई देगा| इसका जयादा हिस्सा हिंदमहासागर और प्रशांतमहासागर में दिखाई देगा|

सूर्य ग्रहण किस समय दिखाई देगा 

 13  जुलाई 2018 को पड़ने वाला सूर्यग्रहण प्रातः 7 बजकर 18 मिनट और 23 सेकंड से शुरू होकर ग्रहण का मध्यकाल प्रातः 8 बजकर 31 मिनट और 5 सेकंड पर होगा और सूर्यग्रहण का समापन  प्रातः 9  बजकर 43 मिनट और 44 सेकंड तक होगा| इस ग्रहण की अवधि लगभग 2 घंटे 25 मिनट तक होगी|

सूर्य ग्रहण 2018

                                                                                     

सूर्य ग्रहण में वर्जित कार्य

  1. ग्रहण काल के दौरान सोना वर्जित है| 
  2. ग्रहण काल में खाना वर्जित होता है|
  3. भगवान की मूर्ति स्पर्श ना करें|
  4. मल, मूत्र और शौच आदि न जाये| 
  5. किसी नए काम की शुरुआत ना करें|