Advertisement

Responsive Advertisement

Hariyali Teej 2018 : जानें हरियाली तीज कब मनाई जाएगी, महत्व और पूजा विधि

Hariyali Teej 2018, Hariyali Teej Kab Hai, Hariyali Teej Puja Vidhi, Hariyali Teej Vrat Katha, Hariyali Teej Puja Vidhi in Hindi, Sawan Teej, sawan Mahina 2018, हरियाली तीज का महत्व, हरियाली तीज पूजा विधि, हरियाली तीज व्रत कथा हिंदी में 

Hariyali Teej 2018 : जानें हरियाली तीज कब मनाई जाएगी, व्रत कथा और पूजा विधि

हरियाली तीज का पर्व सुहागन महिलाओं के लिए विशेष महत्व रखता है| सावन के महीने में हर तरफ हरियाली ही हरियाली छायी होती है इसलिए इस त्योहार को हरियाली तीज कहा जाता है| हिन्दू धर्म में हरियाली तीज का त्यौहार की खास महत्वता है| 

Hariyali Teej 2018, Hariyali Teej Kab Hai, Hariyali Teej Puja Vidhi, Hariyali Teej Vrat Katha, Hariyali Teej Puja Vidhi in Hindi, Sawan Teej, sawan Mahina 2018, हरियाली तीज का महत्व, हरियाली तीज पूजा विधि, हरियाली तीज व्रत कथा हिंदी में
Hariyali Teej 2018

हरियाली तीज कब मनाई जाती है

हरियाली तीज का पर्व सावन माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाया जाता है| इसे छोटी तीज और सावन तीज के नाम से भी जाना जाता है| यह त्योहार नाग पंचमी के दो दिन पहले मनाया जाता है| इसके 15 दिन बाद कजरी तीज का त्योहार मनाया जाता है| 

हरियाली तीज का महत्व 

सुहागन महिलाए इस दिन शिव पार्वती की पूजा करती है और पति के लम्बी उम्र की कामना करती है और अपने शादीशुदा जीवन को सुखमय बनाने के लिए माँ पार्वती का आशीर्वाद प्राप्त करती है और माँ पार्वती अखण्ड सौभाग्य का वरदान देती है| यह व्रत अविवाहित लड़कियां भी करती है और शिव पार्वती से मनचाहे वर का वरदान मांगती है|

शिव और पार्वती का पुनर्मिलन

हरियाली तीज का त्योहार शिव और पार्वती के पुनर्मिलन के उपलक्ष्य में मनाया जाता है| ऐसी मान्यता है कि माता पार्वती ने 107 जन्म लिए थे भगवन शिव को पति के रूप में पाने के लिए अन्ततः माँ पार्वती के कठोर तप के बाद उनके 108वें जन्म में भगवान शिव ने पार्वती जी को अपनी पत्नी के रूप में स्वीकार किया तभी से ऐसी मान्यता है कि इस व्रत को करने से माँ पार्वती खुश होकर अखण्ड सौभाग्य का वरदान देती है|

हरियाली तीज कैसे मनाई जाती है

इस दिन स्त्रियों के मायके से श्रंगार की सामग्री, वस्त्र, गहने, मेहँदी, मिठाई आदि वस्तुएँ ससुराल में भेजी जाती है| इस दिन पतिव्रता पत्नियाँ निर्जला व्रत रखती है और पूजा के समय नयी नवेली दुल्हन की तरह सोलह श्रंगार करती है|

हरियाली तीज की पूजा विधि

इस व्रत में भगवान शिव, माता पार्वती और गणेशजी की मिट्टी की प्रतिमा बनाते है फिर उन्हें सुन्दर चमकीले वस्त्र और गहने से सजाकर एक पत्ते या चौकी में विराजित करते है| तत्पच्यात विधिवत पूजा अर्चना करें| फिर हरियाली तीज की कथा सुने इस दौरान मन में माता पार्वती से अपने पति की लम्बी आयु की कामना करें फिर भगवान गणेश व शिवजी की आरती करें, तत्पश्चात माता पार्वती की आरती करें| सास को बायना देकर उनका आशीर्वाद लें| इसलिए सुहाग व श्रंगार का सामान किसी सुहागन महिला व ब्राह्मण को दान करने से विशेष लाभ मिलता है| 

हरियाली तीज 2018 कब है

हरियाली तीज इस साल 13 अगस्त 2018 दिन सोमवार को है| 
तृतीया तिथि प्रारंभ  : 13 अगस्त 2018 को सुबह 08 : 36  से 
तृतीया तिथि समाप्त :  14 अगस्त 2018 को सुबह 05 : 45 तक