नमस्कार दोस्तों, होली पुरे देश में बहुत हर्ष और उल्लास के साथ मनाई जाती है, यह रंगो का त्यौहार है जिसके आने से हमारी ज़िन्दगी भी सुन्दर रंगो से भर जाती है| होली आनंद और उल्लास का पर्व है,जो फालुग मास की पूर्णिमा को मनाई जाती है|



दोस्तों आज हम बात करेंगे कुछ ऐसे कामों के बारे में जो आपको होली के दिन अवश्य करने चाहिए| ऐसा करने से आपके घर में साल भर धन की कमी नहीं होगी और दरिद्रता आपके घर से कोसों दूर रहेगी|


  1. होली के दिन परिवार के सभी सदस्यों के पैर के अंगूठे से लेकर हाथ को सिर से पूरा ऊँचा करके कच्चा सूत नाप लें, फिर इससे होली की अग्नि में अवश्य दहन करें|
  2. होली की भस्म यानि राख को अपने घर अवश्य लाए और पुरुष अपने मस्तक पर तिलक करें एवं महिलाये अपने कंठ यानि गले में लगाए इससे धन धान्य की प्राप्ति होगी |
  3. होलिका दहन में घर के सभी सदस्यों को अवश्य शामिल होना चाहिए| इससे आपके आस-पास की नेगेटिव ऊर्जा व बुरी शक्तियां होलिका दहन की अग्नि में जल कर भस्म हो जाती है|
  4. होली का त्यौहार तो प्रेम और मिलन का त्यौहार है, होली के त्यौहार में घर आये मेहमानों को सौंफ व मिश्री अवश्य खिलाये इससे प्रेम संबंधो में मधुरता आती है| 
  5. होली के दिन रंग अवश्य खेलना चाहिए, परन्तु कुछ लोग रंगो से दूरी बना कर रखते है, किन्तु ऐसे लोग सूखे अबीर गुलाल से होली खेले| होली रंगो का त्यौहार है, रंग हमारे जीवन में खुशियाँ लेकर आते है और हमारी ज़िंदगी में खुशियों के अलग-अलग रंग बिखेरते है इसलिए होली पर रंग अवश्य खेलें|
 दोस्तों होली से जुड़ी यह जानकारी आपको कैसी लगी हमें कमेंट में लिखे, और इससे लाइक और शेयर अवश्य करें इसी तरह के पोस्ट पढ़ने के लिए हमें फॉलो करें धन्यवाद|