Advertisement

Responsive Advertisement

नवरात्र के 9 दिन इन रंग के कपड़े पहनने से बरसती है माँ की कृपा



Original
नमस्कार दोस्तों, जय माता दी, नवरात्रि का पर्व हिन्दू धर्म में बहुत ही श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया जाता है| नवरात्र के नौ दिनों में माता के नौ स्वरूपों की पूजा होती है| नौ दिन में माता के अलग-अलग रूपों का शृंगार विभिन्न रंग के परिधानों से किया जाता है| नवरात्र में देवी भक्त अपने घर में माता दरबार सजाते है| मूर्ति एवं कलश स्थापना करते है| और भक्त माता को प्रसन्न करने की पूरी कोशिश करते है| वे चाहते है कि माता की कृपा सदैव उनपर बरसती है| माता के नौ स्वरूपों को खुश करने के लिए हर देवी के लिए एक खास रंग के वस्त्रो का निर्धारण किया गया है| और ऐसा माना जाता है कि नौ दिनों तक माता के स्वरूप के अनुसार रंगो के कपड़ो का प्रयोग करने से विशेष लाभ मिलता है और माता खुश होती है और भक्तों पर अपनी कृपा बरसाती है, उनके सारे दुखों का निवारण करती है|

google
  • नवरात्र का पहला दिन माता शैलपुत्री का होता है| इस दिन पीले रंग के वस्त्र धारण करने से माता की कृपा मिलती है|
  • नवरात्रि के दूसरे दिन माँ ब्रह्मचारिणी की पूजा-अर्चना होती है| इस दिन हरे रंग के कपडे पहनने से विशेष लाभ प्राप्त होता है|
  • नवरात्र के तीसरे दिन माँ चंद्रघंटा की आराधना होती है| इसदिन ग्रे रंग के कपड़ो का इस्तेमाल करना चाहिए|
  • नवरात्र के चौथे दिन कुष्मांडा देवी की पूजा होती है इसदिन नांरगी रंग के वस्त्र पहनने से माता खुश होती है|

google
  • नवरात्र के पांचवा दिन स्कंदमाता का होता है| इस दिन सफ़ेद रंग के वस्त्र धारण करना अति उत्तम होता है|
  • नवरात्र के छठे दिन माता कात्यानी का पूजन होता है| इस दिन लाल वस्त्र पहनकर माता को प्रसन्न किया जाता है|
  • नवरात्र के सातवें दिन माँ कालरात्रि की पूजा होती है| इस दिन नील रंग के कपडे पहनने चाहिए|
  • नवरात्र के आठवे दिन महागौरी की आराधना होती है इस दिन गुलाबी रंग के वस्त्र पहनना बहुत ही उत्तम रहेगा|
  • नवरात्र के नवें दिन माँ सिद्धिदात्री की पूजा-अर्चना होती है| इसदिन माता की जामुनी रंग के वस्त्र पहन कर खुश करते है|

google
आपको नवरात्र से जुड़ी यह जानकारी कैसी लगी, हमें कमेंट करके जरूर बतायें| इससे हमें आपका सपोर्ट और साथ मिलेगा| और इसी तरह के पोस्ट पढ़ने के लिए हमें अवश्य फॉलो करें धन्यवाद|