Advertisement

Responsive Advertisement

नवरात्र में मिले ये शुभ संकेत तो होने वाली है धन वर्षा

नमस्कार दोस्तों, नवरात्र पुरे देश में बहुत ही भक्ति-भाव के साथ मनाया जाता है, और हिन्दू धर्म में नवरात्र के पर्व का विशेष महत्व है| सभी लोग इन दिनों माँ भगवती की पूजा-अर्चना करते है, और उनकी पूरी कोशिश होती है कि माता को प्रसन्न कर सके| देवी भक्त नवरात्र में पूजा-व्रत और अपने घर पर कलश स्थापना करते है, और नवमी को कन्या पूजन करते है क्योकि छोटी कन्याओ को देवी का रूप माना जाता है| दोस्तों अगर आपको नवरात्र के दिनों में कुछ ऐसे शुभ संकेत मिलने लगे तो समझ लीजिये माता रानी की कृपा आप पर जल्द ही बरसने वाली है| इन संकेतो से यह भी पता चलता है कि मातारानी ने आपकी पूजा स्वीकार कर ली है| और आपको जीवन में तरक्की और सफलता मिलने वाली है| इन संकेतो का मिलने का मतलब ये भी है कि आपके ऊपर माँ लक्ष्मी की कृपा बरसने वाली है| धन के आगमन का रास्ता बनता है| और आप अपार धन सम्पत्ति के मालिक बनने वाले हो तो आइये जानते है कौन से है ये शुभ संकेत-

www.dwarkadheeshvastu.com
  • दोस्तों नवरात्र के दिनों में घर के आस-पास या सपने में उल्लू के दर्शन हो जाये तो समझिये माता लक्ष्मी की कृपा आप पर बरसने वाली है क्योकि उल्लू माँ लक्ष्मी का वाहन है, इसलिए उल्लू का दिखना धन प्राप्ति का शुभ संकेत होता है|

www.ajabgjab.com
  • आपको नवरात्री के दिनों में सोलह श्रृंगार किये हुए स्त्री दिख जाये तो इसका मतलब है कि आपके घर में सुख-समृद्धि का वास होने वाला है| 

www.drpaulose.com
  • नवरात्र के दिनों में सुबह-सुबह या जब आप घर से बाहर जा रहे हो तो गाय दिख जाये खास कर सफेद गाय तो यह भी बहुत ही शुभ माना जाता है| इससे आपको हर काम में सफलता मिलेगी, क्योकि गाय में 33 करोड़ देवताओ का वास होता है, इसलिए सफ़ेद गाय का दिखना बहुत ही उत्तम होता है|
  • यदि आपको कोई सपने में चेक लिख कर दें, तो इसका मतलब आपके धन आगमन के रास्ते खुलने वाले है| यदि सपने में किसी को उधार दें रहे हो तो इसका मतलब अत्यधिक धन प्राप्ति के योग बन रहे है|
  • नवरात्र में कमल और हंस का दिखना इसका मतलब आपके घर में माता लक्ष्मी का वास होने वाला है|
  • नवरात्र में सुबह-सुबह छोटी कन्या के दर्शन हो जाये तो समझिये माँ भगवती ने आपकी पूजा स्वीकार कर ली है|