Advertisement

Responsive Advertisement

इस गर्मी भारत की गोद के सबसे खूबसूरत शहर जो आपका मन लुभा लेंगे| Tourist Place For Summer Vacation In India

 Tourist Place For Summer Vacation In India

 Tourist Place For Summer Vacation In India: नमस्कार दोस्तों, अपना देश भारत बहुत ही खूबसूरत है, उसकी गोद में बसे है कुछ ऐसे नगीने जिनके बारे में हमने सुना तो होता है पर वह जाने का नहीं सोचते है| अगर मौका हो तो थोड़ा अपना कीमती समय निकालकर, अपनों के साथ छुट्टियाँ मनाने के लिए इन खूबसूरत जगहों में अवश्य जाये| आजकल स्कूल में बच्चों की समर वेकेशन होने वाली है, और आप भी कही घूमने का प्रोग्राम बना रहे है तो इन खूबसूरत जगह के बारे में सोच सकते है| तो आइये देखते है -



कूर्ग -
कुर्ग कर्नाटक का बहुत ही प्रसिद्ध पर्यटक स्थल है| इसे भारत के स्कॉटलैंड के नाम से भी पुकारा जाता है| यह मैसूर से 100 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है| यह समुद्र से 900 से 1715 मीटर की उचाई पर स्थित है| यहां कॉफी के बागान और संतरे के बाग़ बहुत ही प्रसिद्ध है| 
धर्मशाला -
धर्मशाला हिमांचल प्रदेश की शीतकालीन राजधानी है| यह कांगड़ा शहर से 16 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है| इस शहर में अनेक चर्च, मंदिर, संग्रहालय और मठ हैं। यहां अनेक प्राचीन मंदिर जैसे ज्वालामुखी मंदिर, ब्रजेश्वरी मंदिर और चामुंडा मंदिर बड़ी संख्या में पर्यटकों को आकर्षित करते हैं।

लदाख -
लदाख शहर जम्मू-कश्मीर राज्य का प्रसिद्ध पर्यटक स्थल है| यह शहर इंडस नदी के किनारे में बसा है| यह शहर समुन्द्र से 3500 मीटर की उचाई पर स्थित है| यहां सुन्दर झीलें और मठ, सुन्दर पहाड़ की चोटियाँ यहाँ की आकर्षक का केंद्र हैं।

मसूरी -
मसूरी भारत के उत्तराखंड राज्य का एक खूबसूरत पर्वतीय शहर है| यह शहर देहरादून से 35 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है| मसूरी को पहाड़ों की रानी के नाम से भी पुकारा जाता है| यह समुद्र तल से 2005 मीटर उचाई पर स्थित है| यहां पर केम्पटी फॉल, भट्टा फॉल, मसूरी लेक, गन हिल्स, तिब्ब्बती मंदिर और क्लाउड एंड्स जैसे अनेक जगह है जहां आप जाकर समय बिता सकते है|

मनाली -
मनाली हिमांचल प्रदेश राज्य का बहुत ही खूबसूरत हिल स्टेशन है| यह व्यास नदी के किनारे पर बसा समुद्र से 1950 मीटर की उचाई पर स्थित शहर है| यह पर्यटकों की पहली पसंद बन चुका है| मनाली कुल्लू जिले का एक हिस्सा है, जो हिमांचल प्रदेश की राजधानी शिमला से 250 किलोमीटर की दुरी पर स्थित है| मनाली में रोहतांग दर्रा, वन विहार से व्यास नदी व पर्वतो का दृश्य, मनाली की घाटियों में देव दारू के वृक्ष, मनाली की स्कीईंग और यहां की हरी भरी घाटी आकर्षण का केंद्र है|

पढ़े : गर्मियों की छुट्टी में यह जगह है घुमने के लिए बेस्ट | Best Tourist destination in summer vacation
इसी तरह के पोस्ट पढ़ने के लिए हमें अवश्य फॉलो करें धन्यवाद|