चन्द्र ग्रहण 27 जुलाई 2018
साल 2018 में कुल 5 ग्रहण पड़ेंगे इनमें से 2 चंद्रग्रहण और 3 सूर्यग्रहण हैं | 31 जनवरी 2018 को साल का पहला चन्द्र ग्रहण पड़ा था| अब 27 जुलाई 2018 को साल का दूसरा और अंतिम चंद्रग्रहण पड़ने वाला है| यह पूर्ण चंद्रग्रहण है| तो आइये जानते है 27 जुलाई को पड़ने वाले पूर्ण ग्रहण की पूरी जानकारी कि किस समय दिखेगा और कहाँ दिखाई देगा|
चन्द्र ग्रहण 2018
![]() |
चंद्र ग्रहण 27 जुलाई 2018 |
चंद्रग्रहण कैसे होता है
चंद्रग्रहण एक अद्भुत आकाशीय घटना है| वैज्ञानिकों के अनुसार जब पृथ्वी सूर्य और चन्द्रमा के बीच आ जाती है| इस अवस्था में पृथ्वी चंद्रमा को ढक लेती है, और चंद्रमा का प्रकाश धरती पर नहीं आ पाता और अँधेरा छा जाता है| इसी को चंद्रग्रहण होता है|
पूर्ण चन्द्र ग्रहण
27 जुलाई 2018 को साल का दूसरा और अंतिम चंद्रग्रहण पड़ेगा| यह पूर्ण चंद्रग्रहण है| इसमें पृथ्वी चन्द्रमा को पूरी तरह से ढक लेगी| इस अवस्था को पूर्ण चंद्रग्रहण कहते है|
दोस्तों 27 जुलाई 2018 को साल का दूसरा और अंतिम चंद्रग्रहण पड़ेगा| यह आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा को दिन शुक्रवार को लगने वाला है| इस दिन 12 घंटे तक भगवान के दर्शन शुभ नहीं माना जायेगा इसलिए चंद्रग्रहण और सूतक काल के दौरान मंदिर के पट बंद रहेंगे|
पढ़े : सूर्य ग्रहण 2018: 13 जुलाई को साल का दूसरा सूर्य ग्रहण, जानें किस समय और कहाँ दिखाई देगा
दोस्तों 27 जुलाई 2018 को साल का दूसरा और अंतिम चंद्रग्रहण पड़ेगा| यह आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा को दिन शुक्रवार को लगने वाला है| इस दिन 12 घंटे तक भगवान के दर्शन शुभ नहीं माना जायेगा इसलिए चंद्रग्रहण और सूतक काल के दौरान मंदिर के पट बंद रहेंगे|
पढ़े : सूर्य ग्रहण 2018: 13 जुलाई को साल का दूसरा सूर्य ग्रहण, जानें किस समय और कहाँ दिखाई देगा
चंद्रग्रहण का राशियों पर प्रभाव
यह चंद्रग्रहण उत्तराषाढ़ा और श्रवण नक्षत्र तथा मकर राशि में होगा| जिसका जन्म इन नक्षत्र व राशि या मकर लग्न में हुआ है उन जातकों के लिए यह कष्टकारी रहेगा| यह ग्रहण मेष, सिंह, वृश्चिक व मीन राशि व लग्न वालों के लिए श्रेष्ठ होगा| और वृषभ, कर्क, कन्या व धनु राशि व लग्न वालों के लिए मध्यम फलदायी और मिथुन, तुला, मकर व कुम्भ राशि व लग्न वालों के लिए कष्टप्रद होगा|
चन्द्र ग्रहण कहाँ दिखाई देगा
दोस्तों 2018 का यह दूसरा चंद्रग्रहण भारत में पूर्ण रूप से दिखाई देगा| इसके अलावा यह ग्रहण अंटार्टिका, ऑस्ट्रेलिया, एशिया, अफ्रीका, यूरोप, साउथ अमेरिका और प्रशांत अटलांटिक महासागर और हिन्द महासागर में भी दिखाई देगा|
चन्द्र ग्रहण किस समय दिखाई देगा
दोस्तों 27 जुलाई को पड़ने वाला पूर्ण चंद्रग्रहण का समय 27 जुलाई 2018 रात्रि 11 बजकर 54 मिनट 26 सेकंड से शुरू होकर ग्रहण का पूर्ण ग्रास 28 जुलाई 2018 ,1 बजकर 14 सेकंड से लेकर 2 बजकर 43 मिनट 11 सेकंड तक होगा और ग्रहण का समापन 28 जुलाई रात्रि 3 बजकर 48 मिनट 59 सेकंड पर होगा| इस चंद्रग्रहण की कुल अवधि 3 घंटा 54 मिनट 33 सेकंड तक होगी|
दोस्तों सूतक काल का समय प्रारम्भ 27 जुलाई दोपहर 12 बजकर 27 मिनट 28 सेकंड से लेकर सूतक काल का समापन ग्रहण के साथ ही 28 जुलाई रात्रि 3 बजकर 48 मिनट 59 सेकंड पर होगा|
चन्द्र ग्रहण 2018
![]() |
चंद्र ग्रहण 2018 |
दोस्तों क्योंकि यह चंद्रग्रहण भारत में पूर्ण रूप से दिखाई पड़ेगा इसलिए सूतक काल और ग्रहण काल के सारे नियम मान्य होंगे| वैसे तो ग्रहण का असर हर राशि पर पड़ता है लेकिन गर्भवती स्त्री और उसके होने वाले बच्चे के लिए शुभ नहीं माना जाता है| इसलिए गर्भवती महिलाओ को ज्यादा सावधानी बरतनी होगी|
Also Read :