श्रावण मास 2018, सावन सोमवार व्रत तारीख, सावन माह का महत्व, सावन सोमवार 2018, 16 सोमवार व्रत, सावन सोमवार व्रत तिथि, 2018 सावन व्रत की तिथि, सावन 2018, श्रावण 2018, सावन कब से शुरू है, सावन कब है, सावन कब से कब तक है, सावन सोमवार के व्रत, सावन सोमवार व्रत का महत्व, सावन शिवरात्रि 2018, सावन शिवरात्रि 2018 की तारीख, Sawan 2018 Date, Sawan 2018 Start Date
श्रावण मास 2018 : कब से शुरू होगा सावन, सावन सोमवार व्रत तारीख और महत्व
हिन्दू धर्म में श्रावण मास का अत्यधिक महत्व है| यह महीना बहुत ही पवित्र माना जाता है क्योंकि यह सावन का महीना भगवान शिव को समर्पित है| ऐसा माना जाता है कि देवी पार्वती ने शिवजी को पति को रूप में पाने के लिए सावन के महीने में कठिन जप-तप किया था और महादेव को प्रसन्न कर उन्हें पति के रूप में पाया था|
सावन सोमवार व्रत का लाभ
सावन मास में शिव पूजा बहुत ही फलदायी होती है| माना जाता है श्रावण मास में भगवान शिव की पूजा व्यक्ति जिस भी कामना से करता है वो अवश्य और जल्द पूरी होती है| दोस्तों सावन मास के सोमवार व्रत का विशेष महत्व है सावन के महीने में सोमवार व्रत रखने और भगवान शिव की पूजा करने से मनवांछित फल की प्राप्ति होती है| जीवन में सुख,शांति और समृद्धि का वास होता है| सावन के सोमवार का व्रत रखने से कुंवारी कन्याओ को मनचाहे वर की प्राप्ति होती है| यदि विवाहित महिलाये सावन के सोमवार का व्रत रखती है तो भोलेनाथ उन्हें सौभाग्य का वरदान देते है|
बहुत से शिव भक्त सावन के पहले सोमवार से ही 16 सोमवार के व्रत की शुरुआत करते है| क्योंकि 16 सोमवार का व्रत सावन के पहले सोमवार से शुरू करना बहुत ही शुभ माना जाता है|
![]() |
Sawan 2018 |
सावन माह के मंगलवार का भी विशेष महत्व है| सावन माह के सभी मंगलवार के व्रत देवी पार्वती को समर्पित है, जो भगवान् शिव की अर्धांगिनी है| दोस्तों सावन मास में किये जाने वाले मंगलवार व्रत मंगलागौरी व्रत के नाम से जाने जाते है|
सावन कब से शुरू होगा
साल 2018 में सावन महीने की शुरुआत 27 जुलाई से हो रही है लेकिन उदयातिथि यानी 28 जुलाई से सावन की शुरुवात मन जायेगा| सावन माह की समाप्ति 26 अगस्त 2018 को रक्षाबंधन के पर्व के साथ होगी|
सावन में कितने सोमवार पड़ेंगे
सावन में इस बार शिव भक्तों को भगवन शिव को प्रसन्न करने के लिए चार सोमवार मिलेंगे| अगर आप सावन माह के सोमवार का व्रत करते है तो साल 2018 में चार सोमवार का व्रत करना पड़ेगा|
साल 2018 में में सावन माह की महत्वपूर्ण तिथियाँ
28 जुलाई : सावन माह का पहला दिन
30 जुलाई 2018 : सावन माह का पहला सोमवार व्रत
06 अगस्त 2018 : सावन माह का दूसरा सोमवार व्रत
11 अगस्त 2018 : हरियाली अमावस्या
13 अगस्त 2018 : सावन माह का तीसरा सोमवार व्रत, हरियाली तीज
20 अगस्त 2018 : सावन माह का चौथा सोमवार व्रत
26 अगस्त 2018 : सावन माह का अंतिम दिन, रक्षा बंधन
भोलेनाथ को कैसे करें प्रसन्न
भगवान शिव भोलेनाथ है वो अपने भक्तों पर शीघ्र ही प्रसन्न हो जाते है| सावन में भगवान शिव का रुद्राभिषेक करने से भगवान शिव शीघ्र प्रसन्न होते है| भगवान शिव को पंचामृत,बेलपत्र,बेल,धतूरा व आक का फूल समर्पित करने से वे शीघ्र प्रसन्न होते है|
Also Read :
चन्द्र ग्रहण 27 जुलाई 2018, जानें किस समय और कहाँ दिखाई देगा, राशियों पर प्रभाव
सूर्य ग्रहण 2018: 13 जुलाई को साल का दूसरा सूर्य ग्रहण, जानें किस समय और कहाँ दिखाई देगा
सुहागन महिलायें भूलकर भी किसी के साथ शेयर न करें अपनी ये चीजें
Also Read :
चन्द्र ग्रहण 27 जुलाई 2018, जानें किस समय और कहाँ दिखाई देगा, राशियों पर प्रभाव
सूर्य ग्रहण 2018: 13 जुलाई को साल का दूसरा सूर्य ग्रहण, जानें किस समय और कहाँ दिखाई देगा
सुहागन महिलायें भूलकर भी किसी के साथ शेयर न करें अपनी ये चीजें