Advertisement

Responsive Advertisement

Blood Moon 2018 : सदी का सबसे लंबा और पूर्ण चंद्रग्रहण, जानें कब और कहाँ दिखेगा - Gharelu Khazana

Blood Moon 2018, चंद्रग्रहण, चंद्रग्रहण 2018, Lunar Eclipse, Eclipse, ग्रहण,Grahan List in 2018, Grahan in 2018, Grahan, Total Lunar Eclipse, Longest Lunar Eclipse, Blood Moon, Super Moon, Super Blue Blood Moon, Blue Moon

Blood Moon 2018 : सदी का सबसे लंबा और पूर्ण चंद्रग्रहण, जानें कब और कहाँ दिखेगा

27 जुलाई 2018 को आकाश में हमें एक दुर्लभ और बहुत ही रोचक खगोलीय नजारा दिखाई देगा जोकि ब्लड मून होगा और इसी दिन 21वीं सदी का सबसे लंबा और पूर्ण चंद्रग्रहण भी लगेगा| ऐसा नज़ारा 104 साल बाद दिखाई देगा| यह साल 2018 का दूसरा और अंतिम चंद्रग्रहण है|

Blood Moon 2018, चंद्रग्रहण, चंद्रग्रहण 2018, Lunar Eclipse, Eclipse, ग्रहण,Grahan List in 2018, Grahan in 2018, Grahan, Total Lunar Eclipse, Longest Lunar Eclipse, Blood Moon, Super Moon, Super Blue Blood Moon, Blue Moon

Blood Moon


इससे पहले 31 जनवरी 2018 को साल का पहला चंद्रग्रहण लगा था साथ ही 31 जनवरी को लगे सुपर ब्लू ब्लड मून के मुकाबले यह ब्लड मून लगभग 40 मिनट लंबा होगा| 27 जुलाई की रात 21वीं सदी का सबसे लंबा और पूर्ण चंद्रग्रहण लगने वाला है इस चंद्रग्रहण को वैज्ञानिको ने ब्लड मून का नाम दिया है|

चन्द्र ग्रहण किस समय दिखाई देगा

दोस्तों 27 जुलाई को पड़ने वाला पूर्ण चंद्रग्रहण का समय 27 जुलाई 2018 रात्रि 11 बजकर 54 मिनट 26 सेकंड से शुरू होकर ग्रहण का पूर्ण ग्रास 28 जुलाई 2018 ,1 बजकर 14 सेकंड से लेकर 2 बजकर 43 मिनट 11 सेकंड तक होगा और ग्रहण का समापन 28 जुलाई रात्रि 3 बजकर 48 मिनट 59 सेकंड पर होगा|
Blood Moon 2018, चंद्रग्रहण, चंद्रग्रहण 2018, Lunar Eclipse, Eclipse, ग्रहण,Grahan List in 2018, Grahan in 2018, Grahan, Total Lunar Eclipse, Longest Lunar Eclipse, Blood Moon, Super Moon, Super Blue Blood Moon, Blue Moon

Total Lunar Eclipse

चंद्रग्रहण की कुल अवधि 

आषाढ़ मास की पूर्णिमा को पड़ने वाला यह खास चंद्रग्रहण करीब 1 घंटा 43 मिनट तक रहने वाला है| इस पूर्ण चन्द्र ग्रहण की कुल अवधि 3 घंटा 55 मिनट होगी| ऐसा माना जा रहा है कि ऐसा चंद्रग्रहण 104 साल बाद आ रहा है| इससे पहले 1914 में ऐसा ग्रहण आया था|

चंद्रग्रहण कहाँ दिखेगा

यह नज़ारा भारत के साथ साथ यूरोप, ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण अमेरिका, अफ्रीका और पश्चिम एशिया में साफ़ साफ़ देखा जा सकेगा|

क्यों होता है ब्लड मून

पूर्ण चंद्रग्रहण के बावजूद चाँद पूरी तरह काला नज़र आने के बजाए ताम्बे के रंग जैसा दिखाई देगा| चंद्रग्रहण के दौरान सूर्य और चाँद के बीच में पृथ्वी के होने से चाँद पर प्रकाश नहीं पहुँच पाता इस दौरान सूर्य के प्रकाश में मौजूद विभिन्न रंग इस पारदर्शी वायुमंडल में बिखर जाते है| जबकि लाल रंग पूरी तरीके से बिखर पाने में समर्थ नहीं होता और चाँद तक पहुँच जाता है| इसी लाल रंग के कारण चाँद का रंग ताम्बे जैसा यानि नारंगी नज़र आता हैं|

चंद्रग्रहण कैसे होता है

चंद्रग्रहण एक अद्भुत आकाशीय घटना है| वैज्ञानिकों के अनुसार जब पृथ्वी सूर्य और चन्द्रमा के बीच आ जाती है| इस अवस्था में पृथ्वी चंद्रमा को ढक लेती है, और चंद्रमा का प्रकाश धरती पर नहीं आ पाता और अँधेरा छा जाता है| इसी को चंद्रग्रहण  होता है|

पूर्ण चन्द्र ग्रहण

27 जुलाई 2018 को साल का दूसरा और अंतिम चंद्रग्रहण पड़ेगा| यह पूर्ण चंद्रग्रहण है| इसमें पृथ्वी चन्द्रमा को पूरी तरह से ढक लेगी| इस अवस्था को पूर्ण चंद्रग्रहण कहते है|

Also Read :
चन्द्र ग्रहण 27 जुलाई 2018, जानें किस समय और कहाँ दिखाई देगा, राशियों पर प्रभाव
सूर्य ग्रहण 2018: 13 जुलाई को साल का दूसरा सूर्य ग्रहण, जानें किस समय और कहाँ दिखाई देगा
श्रावण मास 2018 : कब से शुरू होगा सावन, सावन सोमवार व्रत तारीख और महत्व