Ashad Gupt Navratri/ Gupt Navratri/ गुप्त नवरात्र 2018/ Gupt Navratri 2018 Date/ Ashada Navratri 2018/ Gupt Navratri 2018 in Hindi/ Gupt Navratri Benefits/ Gupt Navratri 2018 Dates/ Gupt Navratri Ke totke/ Gupt Navratri Sadhana/ Ashadh Gupt Navratri 2018
Ashad Gupt Navratri 2018
प्रारंभ : 13 जुलाई 2018 दिन शुक्रवार
समापन : 21 जुलाई 2018 दिन शनिवार
दोस्तों पुरे साल में 4 नवरात्र मनाये जाते है| अधिकांश लोग साल के दो नवरात्रियों के बारे में जानते है यह नवरात्र चैत्र और शारदीय नवरात्र कहलाते है लेकिन इन दो नवरात्रों के आलावा भी दो नवरात्र होते है जिन्हें गुप्त नवरात्र कहा जाता है| यह गुप्त नवरात्र माघ और आषाढ़ महीने में आते है|
![]() |
Gupt Navratri |
साल 2018 में गुप्त नवरात्री कब है
दोस्तों आषाढ़ महीने यानी जून और जुलाई में पड़ने के कारण इस नवरात्र को आषाढ़ नवरात्र भी कहा जाता है| दोस्तों इस साल 13 जुलाई से आषाढ़ माह के गुप्त नवरात्र प्रारम्भ हो रहे है| इस बार के आषाढ़ गुप्त नवरात्र 13 जुलाई 2018 दिन शुक्रवार से 21 जुलाई 2018 दिन शनिवार तक रहने वाली है|
गुप्त नवरात्री का महत्व
दोस्तों हिन्दू शास्त्रों के अनुसार आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष में गुप्त नवरात्र मनाई जाती है| दोस्तों ये नवरात्र भी नॉर्मल नवरात्रों की तरह नौ दिन तक मनाई जाती है| गुप्त नवरात्रों में माँ भगवती की पूजा की जाती है| गुप्त नवरात्र का महत्व चैत्र और शारदीय नवरात्री से भी ज्यादा होता है| क्योंकि गुप्त नवरात्र में माँ दुर्गा शीघ्र प्रसन्न होती है| गुप्त नवरात्र में खासतौर से तांत्रिक क्रियाएं, शक्ति साधना से जुड़े लोगों के लिए विशेष महत्व रखती है| इस दौरान व्यक्ति ध्यान साधना करके दुर्लभ शक्तियों की प्राप्ति कर सकता है| इस समय में की गई साधना शीघ्र ही फलदायी होती है|
![]() |
10 महा विधियों |
गुप्त नवरात्र क्यों कहते है
इस नवरात्र को करने में सबसे जरुरी बात यह है कि इसमें साधक को पूर्ण संयम और शुद्धता के साथ माँ भगवती की आराधना करनी चाहिए| गुप्त नवरात्रों में माँ दुर्गा की 10 महाविद्याओं की पूजा की जाती है| चूकि इस दौरान माँ की आराधना गुप्त रूप से की जाती है इसलिए इन्हें गुप्त नवरात्र कहा जाता है|
गुप्त नवरात्र कैसे मनाये
दोस्तों सांसारिक लोग इस नवरात्र को ठीक उसी तरह मनाये जिस तरह से वह चैत्र व शारदीय नवरात्र मनाते है| गुप्त नवरात्रों के नौ दिनों में देवी के नौ स्वरूपों की पूजा करें| माँ भगवती के नौ स्वरूपों की पूजा नवरात्रों के भिन्न भिन्न दिन की जाती है| इस साल माँ दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा के दिन इस प्रकार है:-
13 जुलाई 2018 शुक्रवार : घट स्थापना, माँ शैलपुत्री
14 जुलाई 2018 शनिवार : माँ ब्रह्मचारणी
15 जुलाई 2018 रविवार : माँ चंद्रघंटा
16 जुलाई 2018 सोमवार : माँ कुष्मांडा
17 जुलाई 2018 मंगलवार : माँ स्कंदमाता
18 जुलाई 2018 बुधवार : माँ कात्यानी
19 जुलाई 2018 गुरुवार : माँ कालरात्रि
20 जुलाई 2018 शुक्रवार : माँ महागौरी, दुर्गा अष्टमी
21 जुलाई 2018 शनिवार : माँ सिद्धिदात्री व नवरात्र व्रत पारण
![]() |
Gupt Navratri 2018 |
गुप्त नवरात्र की सरल पूजा विधि :
इस नवरात्र में भी प्रथम नवरात्र के दिन घट स्थापना व कलश स्थापना करनी चाहिए या जो लोग अखंड ज्योति जलाते है वह प्रथम दिन ही अखंड ज्योति स्थापित करें| साथ ही गुप्त नवरात्र में दुर्गा सप्तशती का पाठ करें व माँ की पूजा-अर्चना करें| माँ को रोली अक्षत चढ़ाये,फल-फूल का भोग लगाकर धूप-दीप जलाकर विधिवत पूजा करें और अष्टमी व नवमी के दिन कन्याभोज का आयोजन करें और कन्याओं को कुछ भेट में अवश्य दें क्योंकि छोटी कन्याओं को माँ दुर्गा का रूप माना जाता है इसलिए उन्हें भोजन कराकर भेट देकर प्रसन्न मुद्रा में विदा करें और विधिवत हवन करके पूजा को समपन्न करना चाहिए| गुप्त नवरात्रों में माँ दुर्गा अपने भक्तों पर शीघ्र प्रसन्न होती है और अपने भक्तों की सारी मनोकामनाएं पूरी करती है|
Also Read :Blood Moon 2018 : सदी का सबसे लंबा और पूर्ण चंद्रग्रहण, जानें कब और कहाँ दिखेगा
चन्द्र ग्रहण 27 जुलाई 2018, जानें किस समय और कहाँ दिखाई देगा, राशियों पर प्रभाव
सूर्य ग्रहण 2018: 13 जुलाई को साल का दूसरा सूर्य ग्रहण, जानें किस समय और कहाँ दिखाई देगा
श्रावण मास 2018 : कब से शुरू होगा सावन, सावन सोमवार व्रत तारीख और महत्व